फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के खाली पदों पर 14 से नामांकन

Wed, 10 Feb 2016 01:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 295 और बीडीसी आठ खाली पदों पर 21 फरवरी को मतदान होगा। 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से चुनाव नतीजे घोषित किए जाएगे। 14 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र ब्लॉक मुख्यालय पर दाखिल किए जाएंगे। डीएम ओपी वर्मा ने जिलास्तर पर खाली पदों के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिले भर में थानाभवन ब्लॉक मे 58 ग्राम पंचायत सदस्य, कांधला  34 ग्राम पंचायत सदस्य, छह बीडीसी सदस्य, कैराना ब्लाक में 64 ग्राम पंचायत सदस्य, शामली ब्लाक में 31 ग्राम पंचायत सदस्य, ऊन  में 108 ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली रह गए थे, जिनमें  कांधला ब्लाक में डूंडुखेड़ा के चार और इस्सौपुर टील के दो वार्ड से अपना नामांकन पत्र वापस लिया गया था।

 थानाभवन ब्लाक के  बीडीसी के 65 वार्ड से बाबरी निवासी बीडीएस सदस्य सोनू की हत्या और कैराना ब्लाक में मुंडेट कला के वार्ड एक से बीडीसी सदस्य की मौत के बाद पद खाली हो गई        थी। कांधला ब्लाक के बीडीसी के 32, 33, 34, 35, 36 और 37 पद खाली हो गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ओपी वर्मा ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय पर 14 फरवरी को दस बजे से चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 15 फरवरी को सुबह दस बजे से कार्य  समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच और 17 फरवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक नाम वापसी, 17 फरवरी को दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित  किए जाएंगे।
विज्ञापन

21 फरवरी से मतदान सुबह सात बजे पांच बजे तक होगा। 23 फरवरी से सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।

खाली पद
  ब्लाक     ग्राम पंचायत सदस्य   बीडीसी
1- थानाभवन    58                  एक                
2- कांधला      34                 छह
3- कैराना       64                 एक
4- शामली      31          कोई खाली नही
5- ऊन         108         कोई खाली नही
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें