शामली। बीएसएम स्कूल शामली की प्रबंधक छाया सिंह को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एचपीवी टीकाकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। प्रबंधक को सम्मान मिलने से स्कूल में खुशी का माहौल है।
उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का शुक्रवार को शामली में जिला अस्पताल में कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने बीएसएम स्कूल की प्रबंधक छाया सिंह को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। डीएम जसजीत कौर ने छाया सिंह को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। प्रबंधक छाया सिंह को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। छाया सिंह ने कहा कि राज्यपाल द्वारा सम्मान पाकर वह बहुत खुश है।