शामली। सरकारी गन्ना विकास समिति शामली प्रबंध कमेटी की बैठक में समिति का नया भवन बनाने और गन्ना विकास परिषद का किराया बढ़ाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बुधवार सुबह कार्यालय में सरकारी गन्ना विकास समिति शामली प्रबंध कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
सरकारी गन्ना विकास समिति शामली की सभापति कमलेश मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें एनपीए समाधान योजना के तहत चयनित किसान सदस्यों से संबधित धनराशि के 25 प्रतिशत व एनपीए ब्याज के प्राविधान राशि समायोजित करने पर विचार करने, सहकारी समिति का नया भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
ह्यूम पाइप खरीदने व गन्ना विकास परिषद का किराया बढ़ाए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर विचार किया गया। वर्ष 2017- 18 के पेराई सत्र के जिले की चीनी मिलों की बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। बैठक में उपसभापति विरेंद्र सिंह, डायरेक्टर लवली मलिक, राजवीर सिंह, ब्रजेश चौधरी, मनोज चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, रियाज हसन, बबलू सिंह, धर्मपाल सिंह, पुष्पेंद्र निर्वाल, शामली चीनी मिल के केन मैनेजर कर्णपाल सिंह सरोहा, दीपक राणा मौजूद रहे। संचालन शामली सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश राठी द्वारा किया गया।