फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर झील में मिला सरकारी उद्यान के माली का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मामौर झील में मिला सरकारी उद्यान के माली का शव
विज्ञापन

कैराना। मामौर झील में सरकारी उद्यान में नौकरी करने वाले 55 वर्षीय माली का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मामौर निवासी 55 वर्षीय पारस मामौर के सरकारी उद्यान में माली की नौकरी करता था। शुक्रवार शाम पारस घर से उद्यान के लिए गया था। लेकिन रात का वापस नहीं आया। शनिवार सुबह उद्यान के बराबर में झील के अंदर शव उतराता मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शनाख्त पारस के रूप में की। मृतक का शव पानी के पड़ा होने के कारण फूल गया था तथा चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि पारस उनके उद्यान पर सरकारी माली की नौकरी करता था। पुलिस का मानना है कि रात में शायद पैर फिसलकर झील में गिरने से पारस की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें