चौकी में सद्भावना बैठक आयोजित
चौसाना। अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पुलिस ने धर्म गुरुओं -धार्मिक संगठनों के लोगों की संयुक्त बैठक बुलाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
बुधवार को चौसाना पुलिस चौकी में बैठक के दौरान पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि सौहार्द बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने बचें और दूसरा कोई व्यक्ति डाले तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दें। अगर किसी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस व प्रशासन की नजर में पहली प्राथमिकता शांति बनाए रखना है। इस दौरान ग्राम प्रहरी भी मौजूद रहे।