फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से जला सामान और बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड स्थित जैन विहार में एक मकान में आग लगने से कीमती सामान और नई बाइक जल गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मकान के बाहर विद्युत खंबे के तारों से गिरी चिंगारी से आग लगना बताया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जैन विहार निवासी मयंक जैन का मकान है। उनके मकान में लकड़ी के खिड़की, दरवाजे और फिटिंग आदि का काम चल रहा है। मकान के अगले हिस्से में लकड़ी की कटाई व फिटिंग के लिए मशीन लगी है। वहां पर लकड़ी रखी हुई थी। मयंक ने बताया कि उनके मकान के बाहर विद्युत खंभे के तारों से अक्सर चिंगारी निकलती रहती है। मकान में फाइबर की शीट लगी है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे खंभे के तारों से निकली चिंगारी उसके मकान में लगी फाइबर शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई और वह पिघलकर गिरती रही, जिससे नीचे लकड़ी के सामान ने आग पकड़ ली। आग लगने से वहां रखी मशीन व अन्य कीमती सामान जल गया। आग में दो दिन पहले खरीदकर लाई गई बाइक भी जल गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें