फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहरनी को बनाया गया दिव्यांगजन आदर्श गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने गोहरनी गांव को दिव्यांगजन आदर्श गांव बनाकर नई पहल की है।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि यह एक नवाचार है और इसमें गांव के दिव्यांगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर आवेदन कराए जाएंगे। ऐसे ही गांव के सभी दिव्यांगों को विभाग की योजना दिव्यांग प्रमाणपत्र, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, वॉकर, स्मार्टकेन, दिव्यांग लोन दुकान निर्माण से लाभान्वित कराया जाएगा।
इस नवाचार का शुभारंभ करते हुए गांव गोहरनी का चयन किया गया है। गांव में दिव्यांगों की सुविधा के लिए दिव्यांग मॉनिटर के रूप में रोहित कुमार का सहयोग रहेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दो वर्ष पूर्व जनपद में दिव्यांग मॉनिटर की पहल शुरू की थी। जिसमें गांव का ही वह दिव्यांग जो अन्य दिव्यांगों कि सेवा करना चाहता हैं को दिव्यांग मॉनिटर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग मॉनिटर अपने गांव में घूमकर दिव्यांगों की समस्या सुनकर अपनी डायरी में नोट करेंगे और विभाग को उनकी सूचना देंगे। इस नवाचार में दिव्यांगजन विभाग दिव्यांगों के घर जाकर उन्हें लाभ देगा और जनपद में ऐसे ही एक के बाद एक सभी गांवों में यह दिव्यांग आदर्श गांव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें