फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन नगर में विद्युत निगम द्वारा सरकारी नल से समर्सिबल उखाड़े जा रहे हैं। जिससे पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सभासद ने डीएम से विद्युत निगम को समर्सिबल निकालने पर रोक लगाने की मांग की है। नगर में पानी की टंकी की छत टूटने के बाद नगर पंचायत द्वारा सरकारी नलों में समर्सिबल पंप डाल दिए गए थे। विद्युत निगम ने इस पर आपत्ति जताते हुए सरकारी नलों में पड़े पंप बंद करा दिए। जिससे पानी की किल्लत हो गई है। नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक वार्ड में नए बोरिंग कराए हैं, जो अभी तक चालू नहीं हुए। सभासद विनीत चौधरी ने एसडीएम ऊन को पानी की समस्या से अवगत कराते हुए सरकारी नलों से पंप जब तक न निकाले जाए तब तक नए बोरिंग चालू न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें