फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोगी गैंग के शार्प शूटर सत्यम-आर्यन पर एक-एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित दो शूटरों सत्यम और आर्यन पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ये दोनों करनाल निवासी हैं और गोगी गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त को शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर की थी। वारदात के बाद चार शूटरों की सीसीटीवी फुटेज सामाजिक माध्यम पर वायरल हुई थी, जिनमें से दो की पहचान सत्यम और आर्यन के रूप में हुई। हत्याकांड की जिम्मेदारी सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया ने सामाजिक माध्यम पर पोस्ट डालकर ली थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गिरोह के 50-50 हजार रुपये के इनामी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हुए थे, जबकि पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बचे थे। जांच में सामने आया कि भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... गाने की रंजिश में हत्या की गई थी। गोगी गिरोह के भोलू, कनाडा में बैठे चिराग और मोंटी ने अंकित की हत्या की सुपारी दी थी। गिरोह अंकित को टिल्लू गिरोह का सदस्य मानता था।
=अहमदाबाद तक छानबीन कर चुकी पुलिस
पुलिस आरोपियों की तलाश में गुजरात से लेकर अहमदाबाद तक छानबीन कर चुकी है। हालांकि अभी तक वांछित शूटरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद दोनों पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

-हत्याकांड का कारण और गिरोह का संबंध
अंकित बालियान की हत्या के पीछे भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... गाने की रंजिश मुख्य कारण थी। गोगी गिरोह के सदस्य भोलू, चिराग और मोंटी ने इस हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने शूटरों को सुपारी देकर अंकित को मरवाया था। गोगी गिरोह अंकित को टिल्लू गिरोह का सदस्य मानता था।

वर्जन
वांछित आरोपियों पर इनाम बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद दोनों पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें