फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर घर में विराजमान है परमात्मा’

Tue, 13 Oct 2015 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन के क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी में निरंकारी संत समागम में मसूरी से आए जोनल प्रबंधक हरभजन सिंह ने सतगुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि परमात्मा हर घर के अंदर विराजमान है।
विज्ञापन


 उन्होंने जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ऊंच नीच, भेदभाव,  निंदा, नफरत से दूर रहना चाहिए। मानव बनकर मानव से प्रेम करना चाहिए। गृहस्थ त्याग करके साधू, संत, फकीर बनकर समाज पर बोझ न बनें अपनी मेहनत की कमाई से मर्यादा पूर्वक गृहस्थ जीवन  निर्वाह करें।

  इस दौरान जोनल इंचार्ज  कुलभूषण, क्षेत्रीय संचालक संजीव कुमार, जिला संयोजक हरीश अरोरा, हरीश चंद नरुला, राजेंद्र  जगपाल, केशोराम, डॉक्टर राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें