शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से शिक्षा का महत्व बताया।
शनिवार को गांव में छात्राओं नुक्कड़ नाटक में बालिकाओं ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए सभी ग्रामीणों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नामांकित करने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शासन की और से मिशन शक्ति का 100 दिवसीय अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत ड्रॉप आउट बालिकाओं को चिन्हित कर उनका विद्यालय में नामांकन करना है। इस अभियान के तहत व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों से संपर्क कर अब तक छह ड्रॉप आउट बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन कराया जा चुका है। इस अभियान का उद्देश्य शत प्रतिशत नामांकन कराना है। इस अवसर पर रीता, प्रदीप, पिंटू, मांगा, फूलो आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने नामांकन में सहयोग का विश्वास दिलाया।