फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मन की शक्ति को पहचाने छात्राएं: मणि अरोरा

विज्ञापन
शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मंचासीन एसडीएम ऊन मणी अरोरा व जिला वि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अपने मन की शक्ति को पहचाने छात्राएं: मणि अरोरा
विज्ञापन

शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने छात्राओं को अपने मन की शक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मणि अरोरा, कालेज प्रबंधक विरेंद्र जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने विस्मृत विभूतियां थीम पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें कमला देवी, बेगम हजरत महल, तारा रानी श्रीवास्तव, ऊषा मेहरा, अमृत कौर बनकर छात्राओं ने नारी के सशक्त व स्वावलंबन चरित्र को प्रस्तुत किया। एसडीएम ने छात्राओं ने कहा कि वे अपने मन की शक्ति को पहचानें। माता-पिता का दायित्व है कि घर में होने वाली असमानता को समाप्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि समाज में अज्ञानता, निरक्षरता व अंधविश्वास को दूर करने का दायित्व निभाएं। राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने छात्राओं को घरेलू उत्पीड़न की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. रुचिता ढाका ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत काउंसिलिंग की। कक्षा 11 व 12 की छात्राओं को नारी सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें। मौके पर प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें