शामली कलक्ट्रेट सभागार में सड़कों को गड्ढामुक्त व मरम्मत कार्य के संबंध में बैठक में मौजूद डीएम ?
- फोटो : SHAMLI
सड़कों को जल्द कराएं गड्ढामुक्त: डीएम
शामली। जिले के लोगों को सड़कों के गड्ढों से जल्द मुक्ति मिल सकती है। सड़कों के गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की और अधिकारियों को सड़कें जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के साथ प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा डीएम ने नेशनल हाईवे के कार्यों की भी की समीक्षा की। हाईवे निर्माण में आ रही समस्याओं का निस्तारण करते हुए जल्द से जल्द मार्गों का कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एनएचएआई से संबंधित सभी प्रोजेक्ट मैनेजर व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। संवाद