फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहायता समूह उद्यमी बनकर रोजगार करें रोजगार देने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने वीडियो, कांफ्रेसिग के माध्यम से प्रदेश की महिला सहायता समूह से संवाद किया। इस दौरान ने उन्होंने कहा कि महिला सहायता समूह आत्मनिर्भर और उद्यमी बनकर बेरोजगार को रोजगार देने का काम करें।
विज्ञापन

डीसीओ कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं उपस्थित रही। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डडी ने थानाभवन क्षेत्र के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह नौजल की सचिव कुमारी शालू से बात की। शालू ने उन्हें बड चिप और सिंगल बड चिप तकनीक से गन्ने की पौध तैयार करने की जानकारी दी। डीसीओ ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गन्ना प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को क्रमश: 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार की धनराशि पुरस्कार के रुप में प्रदान की जाएगी। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गन्ना विकास विभाग की इस योजना के अंतर्गत जनपद की करीब 742 महिलाओं को रोजगार मिला है। इन महिलाओं ने गन्ने की उन्नत तकनीक बड चिप व सिंगल बड से गन्ने की पौध तैयार करने के लिए प्रेरित किया है। जिससे गन्ना कृषकों को गन्ने की बुवाई में कम समय लगता है। कृषक अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। संवाद कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें