फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट व बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट बुलेट व बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए शामली रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिले के गांव गोहरनी निवासी आरजू व दीप्ति कस्बे के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्य करती है। परिजनों के अनुसार स्कूल के अवकाश के बाद दोनों शिक्षिकाएं अपने परिचित के साथ बुलेट पर सवार होकर शामली के लिए जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक सवार दो युवकों से उनकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों शिक्षिकाओं के साथ बाइक सवार कस्बा निवासी युवक चांद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा कर परिजनों को घटना की सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने तीनों घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उपचार के लिए शामली के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में घायल तीनों लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें