फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की नहीं मिली ट्रेन, दोहरीकरण भी अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस बार भी आम बजट में दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल खंड के दोहरीकरण, मेरठ-पानीपत और कैथल-करनाल, शामली मेेरठ नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को नजर अंदाज किया गया। आम बजट ने लंबी दूरी की ट्रेनों को न देकर वेस्ट यूपी के कई जिलों की उपेक्षा करते हुए लोगों को निराश किया है।
विज्ञापन

तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दो साल पूर्व नानौता रेलवे स्टेशन परिसर दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण-विद्युतीकरण की आधारशिला रखी थी। जिसके बाद सिर्फ दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो पाया। दोहरीकरण का अभी तक बजट जारी नहीं किया गया है। मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का कार्य शुरू नहीं किया गया। बजट में कैथल से करनाल, शामली होकर मेरठ तक नई रेलवे लाइन के सर्वे की घोषणा की गई थी। कैथल- करनाल, शामली और मेरठ नई रेलवे लाइन का सर्वे हुए एक साल पूरा हो चुका है। आम बजट में लोग चार साल पूर्व घोषणा की गई रेलवे परियोजनाओं के लिए धनराशि का बजट अवमुक्त कराने, लंबी दूूूरी की नई ट्रेनें चलाने की उम्मीद कर रहे थे। मगर गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर जिलों की उपेक्षा की गई है।
रेलवे परियोजना के संबंध में रेलमंत्री से मिलेंगी
पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह ने अपने कार्य में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के माध्यम से आम बजट 2016 में दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण-विद्युतीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये, मेरठ- पानीपत नई रेलवे परियोजना के लिए 2200 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया था। आम बजट में कैथल- करनाल शामली-पानीपत नई रेलवे लाइन की सर्वे की घोषणा की गई थी। उनके निधन के बाद परियोजना अधूूरी पड़ी हुई है। वह केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर अधूरी परियोजना को पूरा कराने के लिए काम करेंगी - मृगांका सिंह, सदस्य भाजपा राष्ट्रीय परिषद।
विज्ञापन

सांसद के माध्यम से अधूरी परियोजना पूरी कराएंगे
अधूरी रेलवे परियोजना के संबंध में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के माध्यम से केंद्र सरकार केेेे समक्ष बातें रखी जाएंगी। इस संबंध में शीघ्र ही सांसद से मुलाकात की जाएगी। - अनिल चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें