फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गैस सिलिंडर खत्म, मिड-डे मील के लिए जल गए चूल्हे

Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना। प्राथमिक विद्यालय सुंदर नगर में चूल्हे पर खाना बनात रसोई माताएं । संवाद
विज्ञापन
चौसाना। प्राथमिक विद्यालय सुंदर नगर में गैस सिलिंडर खत्म हो जाने के कारण मिड-डे मील माताओं को बच्चों के लिए भोजन बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सब्जी तैयार होने के बाद गैस सिलिंडर खत्म हो गया, जिसके बाद अस्थायी रूप से लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाया गया। इससे विद्यालय के 102 बच्चों और आंगनवाड़ी के 22 बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सैनी ने बताया कि विद्यालय को आखिरी बार 19 अप्रैल को गैस सिलिंडर मिला था, जो आमतौर पर एक सप्ताह तक चलता है। एजेंसी से सिलिंडर की मांग की गई थी, लेकिन एक ही सिलिंडर देने की बात कही गई और डिलीवरी सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही। मामले को गंभीरता से लेते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि बच्चों को किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और खोडसमा गैस एजेंसी में कनेक्शन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें