शामली क्षेत्र के गोहरनी गैस गोदाम पर गैस सिलिंड़र लेने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन । संवाद
शामली। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गांव गोहरनी स्थित गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह तड़के से ही लंबी कतारें लग गईं।
भीषण गर्मी के बीच घंटों इंतजार करने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासा परेशान होना पड़ा। कई लोगों को तो बिना सिलिंडर लिए ही लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक महीने से गैस की सप्लाई लगातार बाधित चल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और एजेंसी पर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। वहीं, एजेंसी संचालक का कहना है कि सप्लाई कम मिलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
शामली क्षेत्र के गोहरनी गैस गोदाम पर गैस सिलिंड़र लेने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन । संवाद