कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रबंधक अरविंद दृष्टा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपक ज्ञानरूपी प्रकाश का प्रतीक है और अज्ञानरूपी अंधकार मन से दूर करता है। छात्र-छात्राओं को माता-पिता एवं गुरुओं की आज्ञा का पालन करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कक्ष सजाए और रंगोली बनाई।