फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने से किसानों में आक्रोश

Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इस साल गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने के कारण किसानों का आक्रोश प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य बढ़वाने समेत कई मांग उठाई। चेताया कि यदि किसानों के पुराने ट्रैक्टर जब्त करने की कोशिश हुई तो पुरानी सरकारी वाहन भी किसान नहीं चलने देंगे। 
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। डीजल का रेट पेट्रोल के बराबर पहुंच गया है। गन्ना मूल्य लागत बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। किसानों ने अपनी कई समस्याएं उठाई। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम केबी सिंह को दिया। इनमें भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, सचिन राठी, नदीम चौहान, नजाकत ,गुड्डू, प्रदीप त्यागी, मोहम्मद अहमद, शोएब खान, पद्म कैडी, गयूर ठेकेदार, दीपक शर्मा, राशिद चौधरी, ईश्वर फौजी, राजेंद्र , अनीश, नदीम, योगेंद्र पंवार, पुष्पेंद्र  आदि थे।  

अब सॉफ्ट लोन का इंतजार करें  
किसानों ने कहा कि पिछले सीजन में खरीदे गए गन्ने का बकाया अभी तक नहीं दिया गया। अफसरों ने 30 नवंबर तक भुगतान कराने का भरोसा दिया था, लेकिन वो तारीख भी बीत गई। अब सोफ्ट लोन मंजूर होने की बात कही जा रही है। शामली का लोन मंजूर हुआ है ऊन का अभी तक नहीं हुआ है। ऐेसे में किसान कब तक इंतजार करेगा। 
विज्ञापन


हमारे वाहन रुके तो सरकारी भी नहीं चलने देंगे 
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुराने मॉडल के ट्रैक्टरों को बंद कराने को कहा जा रहा है। उन्हें जब्त करने की बात कही जा रही है, लेकिन सरकारी विभागों में अभी तक पुराने मॉडल की डीजल इंजन गाड़ियां चल रही हैं। रेल के सालों पुराने डीजल इंजन चल रहे हैं। किसानों ने सवाल किया कि यदि नियम कायदे केवल किसानों पर ही लागू होते हैं तो सरकारी वाहनों पर भी होने चाहिए। उन्होंने साफ चेताया कि यदि किसानों के पुराने मॉडल के ट्रैक्टर रोकने या बंद करने की कोशिश की गई तो किसान पुराने सरकारी डीजल वाले वाहन भी नहीं चलने देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें