फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका       

Sat, 01 Dec 2018 11:47 PM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांधला बुढ़ाना रोड पर गांव डांगरौल  के समीप रालोद छात्र नेता चौधरी राजन जावला के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रालोद नेता राजन जावला ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारों को किसानों की चिंता नहीं है। किसान को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गन्ने का नया मूल्य भी नहीं बढ़ाया है। पिछले सत्र के गन्ना मूल्य को यथावत रखा है, जिससे किसानों में अधिक रोष है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा सरकार ने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य देने व 14 दिन में भुगतान का वादा किया था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद किसानों को धोखा दिया। इस अवसर पर वहां पर अनिल, रामफल, सुशील, हरपाल, अनिकेत, अंकुर,  अजय,  हरबीर,  दीपक,  गौरव,  नीटू्, राहुल,  अंकित, सुरेश, रोहताश, अरविंद और पितमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें