फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा बोल बम, हर हर महादेव

Wed, 14 Feb 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष पूजा करके गंगाजल, दूध - दही बेल पत्र से जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिरों में हर -हर महादेव, बोल बम- बम का जयघोष गूंजता रहा। वहीं, बुधवार को भी महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर, शिवचौक शिव मंदिर, माजरा रोड सिद्धपीठ भाकूवाला महादेव मंदिर, मोहल्ला रेलपार सदाशिव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र महादेव मंदिर, कैराना रोड स्थित सिद्ध पीठ गुलजारी वाला शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंड़ी महादेव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड शिव मंदिर, जवाहरगंज बाबा विश्वनाथ मंदिर, करनाल रोड बिडौली शिव मंदिर, थानाभवन कचौरीनाथ शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।

श्रद्धालुओं ने गंगा जल, बेल पत्र, दूध दी, शहद पंचामृत से जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। पंडित कुशलानंद जोशी के अनुसार बुधवार की रात 12.45 बजे तक महाशिवरात्रि का व्रत पूजन होगा। बुधवार को पूरे दिन जलाभिषेक और व्रत रखा जा सकेगा। क्योंकि चतुर्दशी बुधवार को है। वहीं, बृहस्पतिवार को दोपहर 2.30 बजे तक अमावस्या रहेगी।
विज्ञापन


उधर, जलालाबाद कस्बे में सनातन सत्संग भवन, ब्रह्मा प्राचीन मंदिर बोहरान, मराठा कालीन शिव मंदिर, जालवाला, मोती बाजार, रामरतन मंडी, मंडी भास्करगंज, प्राचीन देतेश्वर महादेव मंदिर, मिट्ठीकुई आश्रम, सनातन सत्संग भवन कटहरा चौक आदि शिवालयों में सुबह पांच बजे से महाशिवरात्रि पर सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

सनातन सत्संग भवन के प्रांगण में 108 स्वामी शिवानंद महाराज ने पारद शिव ज्योतिलिंग का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कराया गया। अमरनाथ, रघुवीर, राखी, नंदकिशोर, राजकुमार, रामदत्त आहूजा, सुभाषचंद, योगिता देवी, ओमप्रकाश आदि भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उधर, डीएवी जूनियर हाईस्कूल में आर्य समाज के प्रवर्तक वेदों के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रधानाचार्य चंदकीराम ने प्रकाश डाला। ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल, सेंट स्टीफन, बीएसएम ग्लोबल स्कूल में भी महाशिवरात्रि के महत्व को में बच्चों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें