थानाभवन। पुलिस के साथ मुठभेड़ में नलकूपों पर चोरी करने वाले गिरोह का सरगना बाबर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं मौके से उसका साथी भाग गया।
थानाभवन पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली कि गांव कादरगढ़ में नलकूपों पर चोरी करने वाले बदमाश गांव लुहारी के जंगल में किसी घटना के इरादे से आए हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं उसका साथी मौके से भाग गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम बाबर निवासी गांव भैंसानी है। वह चोरी की घटना में वांछित चल रहा था, उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान और उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह गिरोह बनाकर नलकूपों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस टीमें गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
-