फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंदरों के पकड़ने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
कैराना नगर पालिका पहुची बंदर पकडने वाली टीम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आज से बंदरों के पकड़ने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कस्बे में खूंखार बंदरों से आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने मुजफ्फरनगर से चार सदस्यीय टीम बुलाई है। यह टीम बृहस्पतिवार से नगर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू करेगी। भाजपा नेता की पत्नी मौत के बाद कस्बे के लोगों में दहशत है।
मंगलवार सुबह मोहल्ला आलकला स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा देवी की बंदरों के हमले में छत से गिर कर मौत हो गई थी। इससे पहले भी बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिससे लोगों में बंदरों से दहशत है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मथुरा की बंदर पकड़ने वाली टीम लखनऊ गई हुई थी। मथुरा से टीम 15 दिन बाद ही आ सकती है, जिसके चलते कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने मुजफ्फरनगर से चार सदस्यीय टीम को कैराना बुला लिया है। टीम को प्रति बंदर 695 रुपये का भुगतान किया जाएगा। एक दिन में बंदरों के लिए पांच किलो चने, पांच किलो मूंगफली की गिरी और केले दिए जाएंगे। साथ ही टीम की खाने व चाय आदि की व्यवस्था भी पालिका द्वारा की जाएगी। टीम कैराना आ चुकी है। बृहस्पतिवार से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर देगी। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि बंदर पकड़ने की टीम को बुला लिया गया है।
झिंझाना में भी बंदरों का आतंक
झिंझाना। कस्बे में कई जगह बंदरों का आतंक है। कई बार रास्तों से आम लोगों का आना-जाना भी दूभर हो जाता है। बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदर को पकड़कर ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान, कानूनगोयान, होशंगपुर, ताड़तला समेत कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां बंदरों का जमावड़ा रहता है। मौका देखते ही बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मनोज मित्तल और ताडवाले का विनोद बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। सलेक के घर में घुसकर भी बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया था। बिजेंद्र, रामकुमार, शमीम, हाशिम, सलेक, मनोज आदि नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर बाहर भिजवाने की मांग की। इस संबंध में ऊन एसडीएम मणि अरोड़ा ने लोगों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें