फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण में फर्जीवाड़ा

Sat, 25 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शौचालय प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : शौचालय प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में थानाभवन क्षेत्र के गांव नांगल में शौचालयों के निर्माण में फर्जीवाडे़ का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


2013-14 में क्षेत्र का गांव नांगल लोहिया ग्राम योजना में शामिल था। इस योजना के अंतर्गत गांव में 300 शौचालयों का निर्माण हुआ था, लेकिन ज्यादातर शौचालयों में दीवार खड़ी कर केवल शौचालय का नमूना ही बनाया गया।

शौचालयों के गड्ढे भी नहीं बनाए गए। इस मामले की शिकायत छह अप्रैल और सात जून को तहसील दिवस में की गई थी, जिस पर डीपीआरओ ने बिना जांच किए ही रिपोर्ट भेज कर फर्जीवाड़े को दबाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को रविंद्र ने डीएम को शिकायती पत्र भेज कर  शौचालयों के निर्माण में हुए फर्जीवाडे़ की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वीडीओ पंकज कुमार ने बताया मामला दो तीन साल पुराना है। जांच जिलास्तर से की गई है, क्षेत्र पंचायत कार्यालय में अभी तक ये मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें