शामली में शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
मोहल्ला मुरारीवाला कुंआ पर स्थित भाजपा नगर मंडल कार्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किए।
भाजपा नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक की अध्यक्षता में कवि प्रीतम सिंह पितम ने 370 हटने पर कविता प्रस्तुत की। नगर मंडल प्रभारी सतेंद्र तोमर ने अशोक गुप्ता को सहारनपुर में पीएम की रैली में योगदान देने सम्मानित किया।
उर्मिला गोयल, डॉ. सुशीला शर्मा, अनीता बंसल, पूरण सिंह उपाध्याय, फेरूमल गुप्ता, वरुण शर्मा, पंकज कश्यप, डॉ. सुनील सैनी, गोपाल वर्मा, विनोद गर्ग, ईश्वर त्यागी, संतोष विश्वकर्मा मौजूद रहे। संचालन सुनील अरोरा नवीन गर्ग ने किया। उधर, भाजपा नगर शामली के सेक्टर चार में बुढ़ाना रोड, सेक्टर एक मोहल्ला पंसारियान ब्लाक रोड व सेक्टर छह मोहल्ला दयानंदनगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर पंकज कश्यप, अनुज, अंशुल संगल, गोपाल वर्मा, अमित, सुरेंद्र, गौरव अरोरा, घनश्याम मित्तल, सचिन, ओमकार भटनागर, राकेश शर्मा, ओम सिंह बैरागी आदि रहे।