फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज मिले

Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में जिले में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिनों में शामली अस्पताल में डेंगू के चार संदिग्ध केस सामने आए है। इनकी जांच के लिए ब्लड सैंपल सहारनपुर भेजे गए।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में शामली अस्पताल में डेंगू के ये संदिग्ध चार केस मिले हैं। अस्पताल में डाक्टरों ने मरीजों की जांच कर उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे। दरअसल, शामली अस्पताल में डेंगू की जांच की सुविधा नहीं है। बताया जाता है कि यह सुविधा सहारनपुर मेडिकल कालेज में मौजूद है। सभी पीड़ितों को प्राथमिक जांच के बाद उपचार दे दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय का कहना है कि चार लोगों को संभावित डेेंगू मिला है। इनके नमूने सहारनपुर मेडिकल कालेज में भेजे गए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें डेंगू है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें