फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में जहर डालकर हजारों मछलियां मारीं

Fri, 07 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला में तालाब में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे हजारों मछली मर गई। इससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित तालाब को करीब सात वर्ष पूर्व गांव आल्दी निवासी महेंद्र और जकैस ने दस साल के लिए ठेके पर लिया था। लेकिन कुछ समय बाद मलकपुर निवासी नूरा, गय्यूर और जाकिर ने उक्त लोगों से तालाब को किराए पर लिया था। तीनों साथी तालाब में मछली पालन कर रहे थे। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीला पदार्थ मिला दिया। ग्रामीणों के अनुसार जहरीले पदार्थ के चलते तालाब का पानी भी नीला हो गया है। पानी के ऊपर मृत मछलियों को तैरता देख मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीण अपने पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिये भी परेशान हो रहे है। ग्रामीणों ने मस्जिद से एलान कर तालाब में अपने पशुओं न ले जाने के लिये घोषणा की। पीड़ितों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें