फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश दबोचे

विज्ञापन
शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकडे बाईक चोरी के आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक, स्कूटी के अलावा तमंचे, चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि गांव सिंभालका के निकट वाहन चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश इकट्ठा होकर योजना बना रहे हैं। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनके कब्जे से बरामद बाइक को कुछ दिन पूर्व बुढ़ाना रोड स्थित बैंक बाहर से चोरी किया गया था। चोरी करने के बाद फर्जी नंबर प्लेट के लगाकर वाहन को रखते हैं और फिर ग्राहक मिलने पर बेच देते है। पकड़े गए बदमाशों के नाम सौरभ शर्मा निवासी गांव सिंभालका, अकुंश उर्फ छोटू व आकाश निवासी रेलपार थाना आदर्श मंडी और छोटू निवासी गांव हसनपुर है। बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें