फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाना मानवता के खिलाफ : इकरा

Sun, 19 Jul 2026 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना समाचार-दिल्ली में वांगचुक को पुलिस द्वारा उठाने पर बोलती कैराना सांसद इकरा हसन-वीडियोग्र
विज्ञापन
कैराना। नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की मौत के विरोध में पिछले 20 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे समाजसेवी सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सादे कपड़ों में उठाने के तरीके को सांसद इकरा हसन ने मानवता के खिलाफ बताया। सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिल्ली का बताया गया है। दिल्ली में बोलते हुए सांसद इकरा हसन ने कहा कि आज जिस तरीके से बेरहमी के साथ इन लोगों ने वांगचुक को उठाने का काम किया है वह देश देख रहा है। जिस व्यक्ति ने देश को इतना गौरव और सम्मान दिलाया। सत्ता में बैठे लोग उनके साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकते हैं तो आम नागरिकों की क्या दुर्दशा इस देश में होगी।
वांगचुक सर को हटाने की जो तस्वीर सामने आई है उसे इस देश का युवा भूला नहीं सकता और यह तस्वीर सत्ता में बैठे लोगों की तकदीर बदलने का काम करेगी। इनका अहंकार तोड़ने का काम इस देश का युवा करेगा।
विज्ञापन

सांसद ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने खुद देश को शिक्षा संस्थान नहीं दिए। जो पहले बने हुए हैं यह लोग उनको तोड़ने पर लगे हुए हैं। यह हिंदू मुस्लिम करके यूनिवर्सिटी को तोड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी बंद करा दी गई, जेएनयू और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की ब्रांडिंग कर रहे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने का काम किया जा रहा है।
सांसद इकरा हसन ने कोर्ट से अपील की है कि वह ऐसा बिल्कुल न होने दे। जरूरत पड़ी तो हम सब वहां पर बैठने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को समाजवादी पार्टी के सभी लोग यहां पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी यह मुद्दा सड़क से संसद तक ले जाने का काम करेगी। सांसद इकरा हसन ने वीडियो में दिए गए अपने बयान की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें