शामली। होली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशिक्षण विभाग की टीम ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए 15 मार्च 24 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की टीमों ने झिंझाना में हैदर की दुकान से फुल क्रीम मिल्क (मदर डेयरी ब्रांड) व लो फैट मिल्क (मदर डेयरी ब्रांड), एसटी तिराहा शामली स्थित धर्मराज के यहां से मैंगो फ्रूट ड्रिंक व मिक्स फ्रूट ड्रिंक के नमूने लिए गए। थानाभवन में मुकुल शर्मा यहां से दही (आनंदा ब्रांड) व पश्चराइज्ड काऊ मिल्क के नमूने, शामली के राजो वाला मोहल्ले में दीपक कुमार के यहां से छेना रसगुल्ला के नमूने लिए गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, श्याम बहादुर सिंह, प्रजन सिंह व सुनील कुमार शामिल रहे।