शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी लोग आगे आ रहे हैं। शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला गरीब परिवारों की लगातार मदद कर रहे हैं।
रविवार को डाक्टरों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ कैराना रोड पर बस्ती में पहुंचे। वहां झोपड़ी में रहने वाले 25 गरीब परिवारों को राशन सामग्री आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, आलू और गोभी आदि उपलब्ध कराया गया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से हॉस्पिटल की तरफ से शहर में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले गरीब परिवारों को राशन सामग्री व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा अगर किसी गरीब को दवा की जरूरत है तो वह भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर किरण त्यागी, रोटेरियन अजय बाबू, बीना अग्रवाल, डा. अजय श्रीवास्तव, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।
25 गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया
शामली। रविवार को लॉकडाउन में माजरा रोड पर डॉ. जसवीर सैन मेघनाल और उनके भाई विनोद सैन ने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आवास पर 25 गरीब परिवारों को राशन सामग्री पांच किलो आटा, चावल, सरसो का तेल, हल्दी, नमक और जीरा आदि उपलब्ध कराया। विनोद सैन ने बताया कि राशन वितरण के इस कार्य में उनके परिवार के प्रमोद, हरेंद्र, राजेंद्र, दीपक, नितिन, रजत, अभिषेक, वासु व चिराग आदि का सहयोग रहा।