शामली कलेक्ट्रेट में सशस्त्र झंडा दिवस पर डीएम जसजीत कौर के साथ पूर्व सैनिक
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय की तरफ से कैप्टन सहदेव सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस स्मारिका डीएम जसजीत कौर को विमोचन के लिए भेंट की। इस अवसर पर सूबेदार कमल सिंह, बीरसेन, हवलदार रामपाल सिंह, सलेक चंद, सीपीओ सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कैराना। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बामनौली (ऊंचा गांव) स्थित कर्मभूमि महाविद्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओ ने देशभक्ति व शहीदों के सम्मान में सुंदर गीत, भाषण आदि प्रस्तुत किए। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ शिखा कौशिक ने झंडा दिवस के महत्व व उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि यह दिवस मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों के आश्रितों और उनके परिवारजनों व दिव्यांग पूर्व सैनिकों की देखभाल व सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्वेच्छा से आर्थिक योगदान करने हेतु मनाया जाता है। प्राध्यापक डॉ भूपेंद्र कुमार व राशिद अली ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर योगदान हेतु प्रोत्साहित किया। संवाद