फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में पांच हजार और महिलाएं एनआरएलएम से जुड़ेंगी

Fri, 04 Sep 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एनआरएलएम के तहत जिले में पांच हजार और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सफलतापूर्वक कार्य कर रही सखियों के अनुभव साझा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एनआरएलएम के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिलेभर में 70 हजार से अधिक महिलाएं एनआरएलएम से जुड़कर काम कर रही हैं। अब पांच हजार और महिलाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांव-गांव महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और उन्हें समूहों से जुड़कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शामली और थानाभवन क्षेत्र की अनिता, सोनिया और पूजा समेत करीब 30 सराहनीय कार्य करने वाली सखियों का सहयोग लिया जाएगा। ये महिलाएं अपने अनुभव के आधार पर अन्य महिलाओं को आमदनी बढ़ाने के तरीके और स्वरोजगार के टिप्स देंगी। इसके लिए गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें