फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आतिशबाजी करते समय पांच झुलसे

Wed, 11 Nov 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती आतिशबाजी में झुलसे बच्चे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। सोमवार रात को भी अलग-अलग स्थानों पर आतिशबाजी की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। एक युवक की हाथ की उंगली कटने से प्लास्टिक सर्जरी के लिए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सलेक विहार निवासी नईम ने बताया कि सोमवार रात उनके दो बच्चे काफिया (5) और उमर (9) अपने भांजे शायन (8) पुत्र वकील के साथ आतिशबाजी कर रहे थे। तीनों बच्चे अनार बम जला रहे थे। इसी दौरान अनार बम जलने के बाद तीनों उसे देखने के लिए पास में ही खड़े हो गए। अचानक पटाखे की चपेट में आने से तीनों के चेहरे झुलस गए। परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी विजय (21) सोमवार रात आतिशबाजी के दौरान झुलस गए। उनके हाथ की उंगली कट गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल में प्लास्टिक सर्जरी के लिए रेफर किया गया। जलालाबाद क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी चिराग (14) सोमवार रात को पटाखा जलाने के बाद पीछे हटकर खड़े थे। उसी दौरान पटाखे की चिंगारी आंख में लग गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती आतिशबाजी में झुलसे बच्चे। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें