फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन चीनी मिल आज, शामली का कल से शुरू होगा पेराई सत्र

Wed, 11 Nov 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन चीनी मिल के तौल केंद्र गांव बोड्डा में गन्ना तौल करता तौल लिपिक। विभाग
विज्ञापन
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 11 दिन पिछड़ गया है। जिले में सबसे पहले ऊन चीनी मिल बुधवार को दोपहर 12 बजे से पेराई सत्र शुरू करेगी। वहीं, शामली चीनी मिल का पेराई सत्र 12 नवंबर से चालू होगा, जबकि थानाभवन चीनी मिल 14 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन

नए पेराई सत्र शुरू करने के लिए ऊन चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर अब तक 15 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। वहीं शामली चीनी मिल के 28 खरीद केंद्रों पर मंगलवार तक 6,800 क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है।
पिछले पेराई सत्र 2025-26 में बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल दो नवंबर, शामली चीनी मिल तीन नवंबर और ऊन चीनी मिल 11 नवंबर को चालू हो गई थी। इस बार तीनों मिलों का पेराई सत्र देरी से शुरू हो रहा है। थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि मिल का पेराई पूजन पांच नवंबर को हो चुका है। 12 नवंबर से केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू होगी और 14 नवंबर को मिल चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राणा समूह की ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप पिलानिया ने बताया कि मिल का पेराई सत्र शुरू कराने के लिए सोमवार से तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ शुरू कराया गया है। बुधवार को पाठ संपन्न होने के बाद विधि-विधान से पेराई पूजन कर दोपहर 12 बजे मिल चालू कर दी जाएगी। मिल में अब तक 15 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है।
शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मंगलवार को 28 खरीद केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू हो गई है। बुधवार सुबह 11 बजे मिल में विधि-विधान से पेराई पूजन किया जाएगा।
थानाभवन मिल पर पिछले सत्र का 59 करोड़ रुपये बकाया
जिले की शामली और ऊन चीनी मिलें पिछले पेराई सत्र का किसानों को संपूर्ण गन्ना भुगतान कर चुकी है जबकि थानाभवन चीनी मिल पर पिछले सत्र का किसानों का करीब 59 करोड़ रुपये बकाया है। डीसीओ रणजीत कुशवाह ने बताया कि थानाभवन मिल से किसानों का शत प्रतिशत बकाया भुगतान कराने के प्रयास चल रहे हैं।

गन्ना समिति में किसानों का धरना 66वें दिन भी जारी
शामली। गन्ने के बकाया ब्याज भुगतान की मांग को लेकर किसान एकता संघर्ष समिति का शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर चल रहा बेमियादी धरना मंगलवार को 66वें दिन भी जारी रहा।
समिति के संयोजक परमवीर शास्त्री के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठे रहे। किसानों ने कहा कि जब तक गन्ने के बकाया ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसानों ने एकजुट होकर मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान परमवीर शास्त्री, सुरेंद्र, कृष्णपाल, सत्यवीर सिंह, अनिरुद्ध मलिक, विनोद, जयपाल, सुक्रमपाल, देवेंद्र कुमार, बाबूराम, अशोक कुमार आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें