फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना के बाद जिले की पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई साल पहले जहरीली शराब से हुई थी पांच लोगों की मौत
विज्ञापन

शामली। बुलंदशहर जिले में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। करीब ढाई साल पहले शामली जनपद के गांव कमालपुर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई थी। झिंझाना और कैराना के खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का धंधा पुराना है। पुलिस की कार्रवाई के दावे के बाद भी कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
करीब ढाई साल पहले शामली जनपद में भी जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। साल 2018 के अगस्त माह में झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर में जहरीली शराब पीने से जोगा सिंह, इंद्रपाल, संजय, राजकुमार और धर्मपाल की मौत हुई थी। पुलिस ने उस समय कच्ची शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर सख्ती बरती थी और कुछ दिन बंद रहने के बाद यह अवैध धंधा पहले की तरह शुरू हो गया था। ि झंझाना और कैराना के खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा ज्यादा चलता है। चुनावों में भी कच्ची और अवैध शराब की खपत ज्यादा होती है। हाल में बृहस्पतिवार को कैराना पुलिस ने गांव बरनावी के जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है।
विज्ञापन

मौके से 180 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए। इसके अलावा 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। पिछले 15 दिन में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी इस धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आबकारी एक्ट में साल 2020 में 553 और 2019 में 652 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

15 दिन में कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई
सात जनवरी- कैराना के बरनावी में कच्ची शराब की भट्ठी के साथ दो आरोपी पकड़े। 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
दो जनवरी- कैराना में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
29 दिसंबर- कांधला में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
28 दिसंबर- कैराना में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो, कांधला में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो पकड़े।
27 दिसंबर- बाबरी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
24 दिसंबर- कैराना में 10 लीटर रेक्टीफाइड शराब के साथ एक पकड़ा।
23 दिसंबर- कैराना में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
21 दिसंबर- बाबरी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी, आदर्श मंडी में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो, कैराना में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
कोट
जिले में अवैैध व कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों को पकड़ा जा रहा है। अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। - सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें