फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड में भाग लें किसान

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव डुढ़ार में बैठक करते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड में भाग लें किसान
विज्ञापन

शामली/कांधला। किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। उधर किसान भी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। किसान यूनियन ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालने की घोषणा की। डीएम और एसपी ने किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक के आवास पर पहुंचकर उनसे बात की। उधर, कांधला के गांव डुढार में हुई किसानों की पंचायत में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव तथा एएसपी राजेश श्रीवास्तव किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक के कुड़ाना स्थित आवास पर पहुंचे। सवित मलिक ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे किसान आंदोलन के संबंध में जानकारी की। साथ ही निकाले जा रहे मार्च आदि को लेकर भी चर्चा की। उधर, कांधला क्षेत्र के गांव डुढार में आधा दर्जन से भी अधिक गांवों के किसानों की एक पंचायत हुई। पंचायत में 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने होंगे। तीनों कानून किसानों के हित में नहीं हैं। हमें अपने खेत खलिहानों को बचाने के लिए जितनी भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े, उतनी बड़ी कुर्बानी देंगे। पंचायत में संजीव फौजी, राजेंद्र सिंह, ईसम सिंह, सुरेंद्र, बिजेंद्र, ओम प्रकाश, संजय पंवार, रमेश, तेज सिंह, पहल सिंह सहित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद-सपा कार्यकर्ता पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर
कांधला। रालोद और सपा कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को भोजन सामग्री बांटकर सेवा की।
शुक्रवार को रालोद नेता विक्रांत जावला व सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और किसानों को भोजन सामग्री बांट कर सेवा की। इस अवसर पर मदन डांगरोल, दिनेश भभीसा, अनुज पंवार, अजीत निर्वाल, गयूर खान, परमेंद्र, मास्टर बलबीर सिंह, पंकज सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें