फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित के संपर्क में आए पांच लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पीड़ित के संपर्क में आए पांच लोग क्वारंटीन
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कैराना निवासी कोरोना पीड़ित युवक के संपर्क में आए निजी चिकित्सक सहित पांच लोगों को स्वास्थ्य टीम क्वारंटीन के लिए शामली ले गई।
14 मार्च को दुबई से लौटे कैराना निवासी युवक की 23 मार्च में कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। स्वास्थ्य टीम ने युवक, उसकी पत्नी और एक साल के बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। इनके साथ ही युवक की दो बेटी, किरायेदार महिला और उसकी बेटी को क्वारंटीन में रखा गया। उस समय किरायेदार महिला के तीन बेटे घर पर नहीं मिले थे। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कैराना पहुंची और किरायेदार महिला के तीन बेटों, निजी चिकित्सक और उसके कंपाउंडर को एंबुलेंस से क्वारंटीन ले गई है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना पीड़ित युवक के संपर्क में आए पाच युवकों को शामली ले जाया गया है, जहां उनकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विदेश से आए चार युवकों समेत पांच की काउंसिंलिंग
कैराना। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र के एक गांव में पहुंची। टीम ने 14 फरवरी में साउथ अफ्रीका से आने वाले युवक से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा टीम ने दूसरे गांव में फरवरी माह में सऊदी अरब से आने वाले युवक के बारे में जानकारी ली। एक अन्य गांव में फरवरी माह में जिनेवा से लौटे युवक की काउंसिलिंग की। चिकित्सकों के मुताबिक चारों युवकों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले है। कैराना निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक ने जिस निजी डाक्टर से दवा ली थी, उससे भी स्वास्थ्य टीम ने मिलकर जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि दो माह पहले विदेश से लौटे चार युवकों और एक निजी डाक्टर की काउंसिलिंग की गई। सभी पांचों लोग स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें