गन्ना मंत्री ने दिए 25 लाख रुपये की धनराशि दी
शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जिले के सीडीओ को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स, मास्क, हैंडवाश, थर्मल स्कैनर, आइसोलेशन वार्ड व भरण-पोषण आदि की आवश्यकता में खर्च करने के दिए हैं।
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि इस धनराशि को कोरोना की महामारी से निपटने के लिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स, मास्क, हैंडवाश, थर्मल स्कैनर, आइसोलेशन वार्ड व भरण-पोषण आदि की आवश्यकता में खर्च किया जा सके। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व भी 25 लाख रुपये अपनी विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना वायरस से संबंधित बचाव के लिए सहयोग किया था। पूरी तरह लॉक डाउन का उनका पालन करने की अपील की है। दिन में कम से कम 20 बार अपने हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं। सोशल डिस्टेंस को बराबर बरकरार रखें। एक से डेढ़ मीटर की दूरी कम से कम हम लोग बनाकर रखें।