फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नए मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच नए मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए ठीक
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस मिले हैं, जबकि 10 व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 110 हो गई है।
शुक्रवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में शिवगंज मंडी में 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। धीमानपुरा मोहल्ले में 49 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। गांव हुरमजपुर में 33 वर्षीय युवक और नौकुआं रोड पर 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस मिले हैं। 10 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 110 हो गई है।
विज्ञापन

कैराना में 190 सैंपल लिए
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व अरबन क्षेत्र में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 190 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से कुल 190 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटीपीसीआर किट से 80 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें