फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना नदी में डूबे पांच बच्चे, एक की बची जान, दूसरे का निकाला गया शव, तीन की तलाश जारी

Thu, 12 Oct 2023 02:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

UP News : यमुना नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे का शव निकाला गया है। अभी अन्य तीनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यमुना नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी से लगती हरियाणा सीमा के थाना सनौली के गांव तामसाबाद में बृहस्पतिवार को नहाते समय पांच बच्चे यमुना के कुंड में डूब गए। एक को तो मौके से ही ग्रामीणों ने सकुशल निकाल लिया। लेकिन करीब तीन घंटे बाद एक का शव निकाला गया।

विज्ञापन


वहीं, तीन की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। मगर सफलता नहीं मिल सकी है। यूपी के गोताखारों से भी सहयोग मांगा गया है।

पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव जालपाड़ से क्षेत्र के गांव तामशाबाद की मस्जिद में जमात आई हुई थी। जमात में कुछ बच्चे भी थे। बृहस्पतिवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद पांचों जमाती बच्चे यमुना में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान यूपी के नगला राई और पानीपत के तामसाबाद के बीच रेत खनन माफिया द्वारा बनाए गए गहरे कुंड में पांचों डूब गए। शोर शराबा होने पर एक को तो ग्रामीणों ने किसी तरह सकुशल निकाल लिया। लेकिन समीर, सैफ अली, वादिल, अमीर का कोई पता नहीं लग पा रहा था।

यह भी पढ़ें: रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस
विज्ञापन

वहीं, करीब तीन घंटे बाद समीर के शव को बाहर निकाला गया, जबकि तीनों अन्य की तलाश जारी है। थाना सनौली के एसएचओ ने बताया कि यमुना में डूबे सभी चारों जमातियों की उम्र 16 और 18 साल के बीच है। शमी निवासी जालपाड़ का शव यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। बाकी को निकालने के लिए प्रयास जारी है। अन्य की तलाश के लिए यूपी से भी गोताखारों को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें