झिंझाना के वेदखेडी सतलोक आश्रम में दहेज मुक्त विवाह के समय उपस्थित 8 जोड़े। संवाद
- फोटो : udhampur
झिंझाना। सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में चल रहे परमेश्वर कबीर साहेब के निर्वाण दिवस के दूसरे दिन रक्तदान शिविर तथा दहेज मुक्त विवाह का आयोजन हुआ। समागम में बाहर के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही।
अमर वाणी के साथ साथ आश्रम में अनुयाइयों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने 100 यूनिट रक्तदान किया। आश्रम में दूसरे दिन 8 जोड़े किसी प्रकार के दान दहेज मात्र 17 मिनट में गुरुवाणी का पाठ सुनकर विवाह बंधन में बंधे।