फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली लाइन से टकराई ट्रॉली में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली (शामली)। हरियाणा के जींद जिले से पशुओं के लिए सूखा चारा (पराली) भरकर ला रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोमवार को उस समय आग लग गई, जब ट्रॉली 11 हजार केवी की विद्युत लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में चारा जलकर राख हो गया और ट्रॉली के टायर भी पूरी तरह से जल गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मुंशाद निवासी कबीरपुर खाजपुरा, थाना झिंझाना अपने साथियों के साथ जींद जिले में खेतों से पुराल निकालने का काम मजदूरी पर करते हैं। रोज की तरह काम समाप्त होने के बाद वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर घर लौट रहे थे। इस दौरान शीतलघड़ी से आगे बढ़ते समय सड़क के एक मोड़ पर 11 हजार केवी की विद्युत लाइन नीची होने के कारण ट्रॉली लाइन से टकरा गई। विद्युत सप्लाई चालू होने के चलते तारों में से निकली चिंगारी ट्रॉली में जा गिरी और देखते ही देखते पराली ने आग पकड़ ली। आग भड़कते ही ट्रॉली पूरी तरह लपटों से घिर गई और टायर भी आग की चपेट में आकर जल गए।
मुंशाद ने तत्काल ट्रैक्टर का गुल्ला ट्रॉली से अलग कर दिया और ट्रैक्टर को आगे निकाल लिया। यदि ट्रॉली में लगी लोहे की पाइपों तक करंट पहुंच जाता, तो चालक और मजदूरों की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें