फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
कैराना में मकान के अन्दर आग लगने से जलकर राख हुआ घर का सामान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। नगर के मोहल्ला खैल कलां में सोमवार सुबह बंद मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की गाड़ी रास्ता तंग होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। पड़ोसियों ने आग पर पानी डालकर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग निवासी खुर्शीद अहमद की पत्नी अपने मायके कांधला गई हुई थी। सोमवार सुबह खुर्शीद अहमद भी मकान का ताला लगाकर फेरी पर कपड़ा बेचने चला गया। सुबह करीब 9 बजे अचानक मकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने मकान के अंदर से धुआं निकलते देखा तो मकान का ताला तोड़कर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन गली का रास्ता काफी तंग होने के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी।
पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे, इंवर्टर बैटरी, सिलाई मशीन, अलमारी, बेड, बिस्तर, कपड़े, रसोई में रखा खाने-पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया। वार्ड सभासद मेहरबान अंसारी ने एसडीएम को सूचना दी। जिसके बाद कानूनगो और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। बाद में वार्ड सभासद मेहरबान अंसारी पीड़ित परिवार के साथ एसडीएम से मिले तथा मुआवजे की मांग की। पीड़ित खुर्शीद अहमद ने बताया कि आग लगने से उनका करीब 7-8 लाख का नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें