फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान समेत दो स्थानों पर लगी आग

विज्ञापन
शामली में वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान में लगी आग से नष्ट हुआ सामान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान सहित दो स्थानों पर लगी आग
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में वर्मा मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में रात में आग लगने से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा माजरा रोड पर विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दोनों स्थानों पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन

शहर के वर्मा मार्केट में मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी आशु की मोबाइल रिपेयरिंग व एसेसिरीज की दुकान है। बुधवार रात करीब पौने 12 बजे चौकीदार ने दमकल विभाग को दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखे मोबाइल व एसेसिरीज का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान में शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। इसी दौरान दमकल विभाग को माजरा रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें