फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन उपलब्ध न कराने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दस फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1700 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए 1700 वाहन मालिकों को एआरटीओ ने नोटिस जारी किया था। फिर भी 200 वाहन मालिकों ने अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं। एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि 200 प्राइवेट वाहन स्वामियों को एक मौका दिया जा रहा है कि वह अपने वाहन सात फरवरी तक नवीन मंडी समिति अपने वाहन उपलब्ध करा दें। ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशी लाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के माध्यम से 1700 छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहण करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस दिया गया था। अधिग्रहण नोटिस में अपने वाहन नवीन मंडी, पुलिस शामली पर अपने वाहनों को उपलब्ध कराने का समय दिया गया था।
एआरटीओ ने कहा कि 200 वाहन मालिकों ने अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए है। सात फरवरी तक 200 वाहनों के स्वामियों को अपने वाहन उपलब्ध कराने का मौका दिया जा रहा है, ऐसा न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1700 अधिग्रहण किए जाने वाले वाहन।
300 बसें, 400 ट्रक, 700 बुलेरो, 300 टाटा मैजिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें