फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान पानीपत बाईपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। बाइक के कागज मांगे, तो वो नहीं दिखा सके। जानकारी करने पर पता चला कि तीनों के पास मिली तीनों बाइक चोरी की हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मोहल्ला रेतावाला के पास स्थित कब्रिस्तान से तीन और चोरी की बाइक बरामद की गई। कुल बरामद की गई छह बाइकों में से चार पानीपत के विभिन्न थानों पर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी हरियाणा से बाइक चोरी करके बेचते थे। मामले में पकड़े गए आरोपी असलम उर्फ भूरा निवासी गुलशन नगर, आबाद निवासी मोहल्ला गढ़ी तालाब व मोनू निवासी गुलशन नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें