फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेत में पराली जलाई तो 30 हजार रुपये तक जुर्माना

Wed, 18 Nov 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खेतों में पराली और फसल अवशेष जलाने पर किसानों से पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी। वहीं, दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर जेल और अर्थदंड की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था सख्त की गई है। इसके तहत दो एकड़ से कम कृषि भूमि वाले किसान पर पांच हजार रुपये, दो से पांच एकड़ तक भूमि वाले किसान पर 10 हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान पर 30 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग से नजर रखी जाएगी। खेत में आग लगने की सूचना और लोकेशन मिलते ही एसडीएम, थाना प्रभारी और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे।
विज्ञापन



पराली से बना सकते हैं जैविक खाद
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। किसान पराली को खेत में मिलाकर या बायो डीकंपोजर का प्रयोग कर जैविक खाद बना सकते हैं। इसके अलावा पराली गोशालाओं और पशुपालकों को भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें