फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठंडी हवाओं से आंखों में बढ़ी जलन और सूखेपन की परेशानी

Wed, 18 Nov 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही सर्द हवाओं का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज आंखों में जलन और सूखेपन की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज के अनुसार मौसम में बदलाव और ठंडी हवाओं के कारण आंखों में सूखापन, खुजली और जलन की समस्या बढ़ रही है। सर्द मौसम में वातावरण की नमी कम होने से आंखों की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। वहीं, धूल और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से भी आंखों में परेशानी हो सकती है।
मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर लगातार काम करने से भी आंखों का सूखापन बढ़ता है। स्क्रीन देखते समय व्यक्ति सामान्य से कम बार पलकें झपकाता है। इससे आंखों की सतह पर नमी बनाए रखने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें